Girls Education: छोटी सी उम्र में बड़ा कारनामा, हरियाणा की बेटी जगा रही नई अलख

Girls Education

Girls Education: नौवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय हरियाणा की बेटी सानिया छोटी सी उम्र में बड़ा काम कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर हरियाणा की बेटी सानिया कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक प्रतिदिन औसतन 50 किलोमीटर दौड़ कर  लोगों को जागरूक कर रही है। सानिया हर रोज 50 किलोमीटर दौड़ती है और जहां पर ठहराव किया जाता है, वहां पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (Girls Education) अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है

Read Also: परिवार मांग रहा पुनीत खुराना का वीडियो, पुलिस ने केस प्रॉपर्टी बताते हुए किया सीज

आज हरियाणा की बेटी सानिया अपने अभियान के 20 वें दिन कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहाबाद पहुची है। यहाँ पर पहुंचने पर शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने बेटी सानिया का स्वागत किया है और उसका हौसला बढ़ाया है। हरियाणा की बेटी सानिया ने बताया कि उनको यह प्रेरणा सोफिया खान से मिली है। जिसमें उसके माता-पिता सहित स्कूली अध्यापक वह समाजसेवी उसका सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर यह अभियान चलाया है और वह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दौड़ कर इस अभियान को पूरा करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *