CM योगी ने राप्ती नदी में गिरने वाले नालों की जल शोधन परियोजना का उद्घाटन कर कही ये बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में नवनिर्मित आश्रय गृह का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्र में ‘अमृत मिशन’ और ग्रामीण क्षेत्र में ‘जल जीवन मिशन’ के शुभारंभ का जिक्र कर राप्ती नदी में गिरने वाले नालों की जल शोधन परियोजना का उद्घाटन किया है।

Read Also: हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल के पद की ली शपथ

CM योगी ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि, “हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करनी है, इसके लिए शहरी क्षेत्र में ‘अमृत मिशन’ और ग्रामीण क्षेत्र में ‘जल जीवन मिशन’ प्रारंभ हुआ है। इसी शुद्ध जल की आपूर्ति के मद्देनजर जो ये फाइटोरेमेडिएशन की तकनीक के जरिए प्राकृतिक पद्धति से राप्ती नदी के शुद्धिकरण का जो ये प्रयास प्रारंभ हुआ है यह एक सराहनीय पहल है और इसके अलावा जितने भी नाले और ड्रेनेंज है उनको भी इसी पद्धति से स्वच्छ करने का प्रयास करेंगे। इससे हम कम खर्चे में प्रकृति को और जीवन की सबसे बुनियादी आवश्यता ‘जल’ की शुद्धता को बनाए रखने में हम सफल हो पाएंगे।

Read Also: कोहरे ने लगाई उड़ानों पर ब्रेक, खराब मौसम के कारण 100 से ज्यादा Flights की आवाजाही में देरी

CM योगी ने इसके साथ ही कहा कि, “राप्ती नदी के जल शुद्धिकरण के लिए यहां की नगर निगम का जो प्रयास है वो सराहनीय है। इसके कार्य के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। ये प्रकृति और जीवन को बचाने का कार्य है। महापुरुषों ने हमेशा कहा है कि जल ही जीवन है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के हम सब आभारी हैं जिनकी प्रेरणा से देश में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत हुई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *