BGT: सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, बुमराह स्कैन के लिए गए, कोहली ने संभाली कमान

BGT

BGT: भारत को तब करारा झटका लगा जब कप्तान और तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां असहज महसूस करने के बाद एहतियाती तौर पर स्कैन करवाने के लिए स्टेडियम से बाहर चले गए। उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली फिलहाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

Read Also: BGT: बुमराह ने मनवाया अपनी  जीत का लोहा, बिशन सिंह बेदी का तोड़ा रिकॉर्ड

सीरीज में पहले ही 32 विकेट ले चुके बुमराह ने 10 ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट लिए हैं। उन्होंने सुबह के सत्र में मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया था। लंच के बाद अपने स्पैल में एक ओवर फेंकने के बाद, बुमराह को कुछ दिक्कतें महसूस हुई। उन्हें साइड स्ट्रेन में परेशानी नजर आ रही थी। उन्होंने कोहली से बात की और मैदान से बाहर चले गए और फिर आधिकारिक प्रसारकों ने उन्हें टीम के सुरक्षा संपर्क अधिकारी और टीम डॉक्टर के साथ मैदान से बाहर जाते हुए दिखाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *