AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बोले- “PM मोदी के अजमेर दरगाह पर चादर भेजने से कोई फायदा नहीं होगा”

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें वार्षिक उर्स के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर भेजी गई चादर आज वहां चढ़ा दी गई है। इसको लेकर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ओवैसी ने कहा है कि PM मोदी के अजमेर दरगाह पर चादर भेजने से कोई फायदा नहीं होगा।

Read Also: दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आगाज, PM मोदी ने किया उद्घाटन

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर चादर भेजने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सरकार को मौजूदा मस्जिदों या दरगाहों को विवादित करने के लिए अदालतों में दायर किए जा रहे दावों को रोकने के लिए कोई कदम उठाना चाहिए।

ओवैसी ने हैदराबाद में कहा, “किसी शायर ने अच्छा कहा खुदा मंत्री के बारे में, ‘इसने हमारे जख्म का कुछ यूं किया इलाज, मरहम भी गर लगाया तो काटों की नोंक से’ तो ये जो पूरे देश में BJP और संघ परिवार की तरफ से हर उनका संगठन कोर्ट को जा रहा है कि यहां पर खुदाई हो, यहां पर खुदाई हो, ये मस्जिद नहीं है, ये दरगाह नहीं है। ये कब्रिस्तान नहीं है। तो प्रधानमंत्री चाहते हैं तो इन चीजों पर रोक लग जाएगा और दूसरी अहम बात ये है कि पिछले 10 साल से BJP की सरकार है, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।”

Read Also: पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत कई घायल

उन्होंने कहा, “प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट जो पार्लियामेंट में पास हुआ और राम मंदिर के जजमेंट में सुप्रीम कोर्ट ने उसे बनाए रखने की बात कह दी, मगर उसके ऊपर सरकार का कोई स्टैंड नहीं है। इसलिए आप देख रहे हैं कि 700 से ज्यादा मस्जिद औऱ दरगाह के मामले उत्तर प्रदेश से हैं, जहां पर BJP की सरकार है, जहां से प्रधानमंत्री अपना MP का चुनाव जीतकर आते हैं। तो ये सिर्फ चादर भेजने से सिर्फ कोई फायदा नहीं होगा। चादर तो हर कोई भेजता रहेगा। मगर चादर भेजने के पीछे जो पैगाम एक सरकार जो देती है, वो देती है कि हम सिर्फ चादर नहीं भेज रहे हैं, हम जो लोग इस मस्जिद और दरगाह में आस्था रखते हैं, हम उसे मान रहे हैं।”

गौरतलब है, सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ के अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को अजमेर दरगाह पर PM मोदी की ओर से भेजी गई चादर चढ़ाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *