6 महीनों में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई

Jammu & Kashmir News:

पिछले छह महीनों के दौरान भारत– चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। यह बात गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कही है।

 

भारत और चीन सीमा पर भले ही दोनों देशों के बीच विवाद जारी हो लेकिन इस बीच मोदी सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 6 महीनों में भारतीय सीमा में घुसपैठ नहीं हुई है। नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि बॉर्डर पर घुसपैठ को रोकने के लिए सरकार ने काफी कदम उठाए हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बॉर्डर फेंसिंग, इंटेलिजेंस, ऑपरेशनल कॉर्डिनेशन समेत कई मसलों से पाकिस्तान से हो रही घुसपैठ को रोका गया है। वहीं पाकिस्‍तान के साथ लगी सीमा पर भी जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान सीमा पर 47 बार घुसपैठ की कोशिश हुई है।

 

मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए बहुस्तरीय दृष्टिकोण अपनाया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा, बेहतर खुफिया जानकारी और परिचालन समन्वय के साथ बहु–स्तरीय तैनाती शामिल है।

 

गौरतलब है कि बॉर्डर पार बैठे आतंकी संगठनों की लगातार कोशिश हो रही है कि उनके आतंकी किसी भी तरह से बॉर्डर पार कर भारत में आ जाएं और उसके बाद देश में अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकें लेकिन जवानों की मुस्‍तैदी के कारण ही घुसपैठ नहीं हो पा रही है जिसके कारण आतंकियों का मनोबल काफी कम हो गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *