Home Minister Shah News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सिख धर्म के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नई दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में मत्था टेककर सत्संग का आशीष प्राप्त किया।X पर अपने एक पोस्ट में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “धर्मनिष्ठा, त्याग और साहस की प्रतिमूर्ति श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज नई दिल्ली में गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में मत्था टेककर सत्संग का आशीष प्राप्त किया।”
Read also-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गांधी दर्शन राजघाट पर नई गांधी दर्शन आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने X पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि संस्कृति, स्वधर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। गृहमंत्री ने कहा कि त्याग, वीरता और समर्पण का प्रतीक उनका जीवन अनंतकाल तक सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। श्री शाह ने कहा कि अधर्म व अत्याचार के खिलाफ अडिग होकर संघर्ष करने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन त्याग, शौर्य और सेवा का अनुपम उदाहरण है।
