Karnataka Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Karnataka Accident:

Karnataka Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रविवार सुबह बेंगलुरू-बल्लारी राजमार्ग पर एक लॉरी से कार की टक्कर में तीन पुलिस उप-निरीक्षकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना सुबह लगभग सात बजे प्रकाश स्पंज आयरन कंपनी के निकट तब हुई जब बेंगलुरु से बल्लारी जा रही कार एक ट्रक से टकरा गई। Karnataka Accident:

Read Also- ECI: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में किया चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब और कितने चरण में होंगे चुनाव ?

उन्होंने बताया कि कार में पांच उप-निरीक्षक सवार थे।उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार लगभग 300 मीटर तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि घटना में अमरेश, मंजुनाथ और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल लक्ष्मण और ईश्वर को पहले चल्लाकेरे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Karnataka Accident:

Read Also- Bollywood: एक्टर R. Madhavan के नाम से चल रहा फर्जी Instagram अकाउंट, एक्टर ने फैंस को सतर्क रहने की…

इसके बाद उन्हें चित्रदुर्ग के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और फिर उपचार के लिए दावणगेरे रेफर कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार बंदारू, हिरियूर के पुलिस उपाधीक्षक शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है। Karnataka Accident:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *