कैथल जिले के इस गांव में सरस्वती नदी के तट पर बनाया जाएगा रिवर फ्रंट और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा

हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हमारी प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से कैथल जिला के गांव पोलड़ में सरस्वती नदी के तट पर करोड़ों रुपये की लागत से रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा।

Read Also: Bollywood: अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का Yash ने टीजर किया रिलीज, वायरल हुआ स्टार का किलर लुक

सरस्वती हैरिटेज के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच पोलड़ गांव में प्राचीन सरस्वती मंदिर पर 35 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले सरस्वती घाट का शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने माता सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि घाट पर सफाई के साथ-साथ, लाईटिंग, पार्क, बैठने की कुर्सियां आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा यहां पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की प्लानिंग चल रही है। यहां का सौंदर्यीकरण होने से यह स्थान पर्यटन के नजरिए से महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी इन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सरस्वती नदी पर चार जगहों पर रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है, जिसमें यमुनानगर, पिपली, पिहोवा तथा पोलड़ गांव शामिल हैं। इसके अलावा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड द्वारा सीवन व सौथा गांव में करोड़ों रुपये के कार्य किए जाएंगे, जोकि जून 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Read Also: तमिलनाडु में सियासत तेज, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों ने रोष जताकर किया प्रदर्शन

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच है कि हमारी पुरानी संस्कृति को संजोकर रखा जाए। इसी कड़ी में सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुहला हलके में भी अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसका हलका वासियों को काफी लाभ पहुंचेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *