1 मई से शुरु होने वाले वैक्सीनेशन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

कोरोना के इस संकट से बचने का एकमात्र रास्ता वैक्सीनेशन ही है यह तो हम सभी समझ चुके है । जिसके लिए आज से  18 साल से अधिक उम्र के लोगों लिए 1 मई से शुरु होने वाले  वैक्सीनेशन का  रजिस्ट्रेशन शुरु हो जाएगा । वैक्सीनेशन के लिए आप सरकार के Co-WIN पोर्टल, cowin.gov.in, UMANG App या Aarogya Setu App  पर जाकर  रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ।

 

45 साल से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर जाकर पंजीकृत करवाना होता था लेकिन इस बार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को  ऑनलाइन आवेदन करना होगा । यह रजिस्ट्रेशन आज शाम 4 बजे से शुरु हो जाएगा । किए गए रजिस्ट्रेशन को अपाॅइमेंट 1 मई से इस आधार पर मिलेगा कि कितने सेंटर वैक्सीनेशन के लिए तैयार हैं ।

 

 

कैसे करे रजिस्ट्रेशन –

रजिस्ट्रेशन के लिए    cowin.gov.in पर जाएं और जहां आप आरोग्य सेतु एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । पहले आपको अपना फोन नबंर रजिस्टर करना होगा जिसके बाद आप का नबंर ओटीपी के जरिए कन्फर्म किया जाएगा जिसके बाद आपको अपनी सामान्य जानकारी जैसे नाम, पता देना होगा  रजिस्ट्रेशन के बाद आपको सेंटर के हिसाब से वैक्सीनेशन की डेट और समय दे दिया जाएगा ।

 

 

ALSO READ – देश में हर दिन होगा 9250 मीट्रिक टन से भी ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

 

 

बहुत से लोगो के मन  में यह सवाल होगा कि आपको वैक्सीनेशन के लिए पैसे भी देने होंगे ? तो बता दें कोविशील्ड की कीमत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने  सरकारी अस्पतालों में 400 रु प्रति डोज और प्राईवेट अस्पतालों में 600 रु प्रति डोज तय की है वही दूसरी और भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की कीमत सरकारी अस्पतालों में 600 रु प्रति डोज और प्राईवेट अस्पतालों में 1,200 रु प्रति डोज तय की है । लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी है जिन्होंने अपने राज्य में मुफ्त वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है ।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *