फर्जी आधार कार्ड मामले में बुरे फंसे AAP विधायक महेंद्र, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

AAP MLA Mahendra Singh:

AAP MLA Mahendra Singh: आम आदमी पार्टी के रिठाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहिंदर गोयल दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को आधार और मतदाता पहचान पत्र की सुविधा वाले सिंडिकेट के साथ कथित संबंधों को लेकर सोमवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए।दिल्ली पुलिस ने एएपी विधायक गोयल को दो नोटिस जारी किए थे. पहला नोटिस उन्हें शनिवार को जारी किया गया था, जबकि दूसरा नोटिस उन्हें रविवार दिया गया कि वो जांच टीम के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें।

Read also-आम लोगों महंगाई से थोड़ी राहत, दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा मुद्रास्फीति

विधायक गोयल ने कहा, “नोटिस का जवाब देने के लिए जा रहा हूं। वो बुलाया है क्योंकि हम कानून का सम्मान करते हैं और उसी के तहत यहां आया हूं। हर चीज तैयार है क्योंकि न गलत काम करते हैं और न होने देते हैं। हमारे उपर जो आरोप लगाया है, वो बेबुनियाद है, मनगढंत है।रिठाला के विधायक गोयल को अप्रवासियों से जब्त किए गए दस्तावेजों में कथित तौर पर उनके हस्ताक्षर और मुहर होने के बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Read also-Sports: इंडिया ओपन में धमाल मचाने को तैयार शटलर Satwiksairaj, खिताब जीतने पर रहेगी निगाहें

पुलिस ने कहा कि ये मामला पिछले दिसंबर में उजागर हुए एक मामले से जुड़ा है, जहां पुलिस ने एक अवैध आव्रजन रैकेट को ध्वस्त कर दिया था, जिसमें बांग्लादेशी नागरिकों सहित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *