पंजाब में खुला पहला लग्जरी हेरिटेज होटल, पंजाब सरकार ने किया बड़ा दावा

Hotel Ranbas:
Hotel Ranbas: पंजबा के पटियाला के किला मुबारक में राज्य का पहला लग्जरी पैलेस होटल ‘रान बास’ खुल गया है। यह खूबसूरती से डिजाइन किया गया ये होटल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बनाया गया है। ये आराम और आतिथ्य में एक नया मानक स्थापित करेगा।

Read Also: दिल्ली-NCR में तड़के मौसम ने फिर मारी पलटी, घने कोहरे के बीच बारिश की फिर एंट्री

बता दें कि CM भगवंत मान ने बुधवार को पैलेस होटल का उद्घाटन करते हुए कहा है कि रान बास, पहले पटियाला के तत्कालीन शाही राज्य में 18वीं सदी के किला मुबारक परिसर में मौजूद एक गेस्ट हाउस था। इसे पंजाब के पहले लग्जरी पैलेस होटल के रूप में बहाल किया गया है, जो उस समय की विलासिता और विरासत का मिश्रण है। और ये होटल अपनी  भव्यता के कारण डेस्टिनेशन वेडिंग और दूसरे आयोजनों के लिए पसंदीदा जगह बनने की उम्मीद है।

Read Also: Pollution: भारत में बढ़ता प्रदूषण बना गंभीर समस्या, हेल्थ एक्सपर्ट ने जारी किया अलर्ट… बरतें सावधानी

इसके साथ ही आपको बता दें कि बयान में बताया गया है कि रान बास में 35 सुइट्स हैं। साथ ही खाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के कई विकल्प हैं, जो यात्रियों को शानदार अनुभव कराएगा। ये भव्य किला भारत के इतिहास में एक अहम मील का पत्थर है। ये मुगल और राजस्थानी स्थापत्य शैली के बीच तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है, जो एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाता है।
बयान के अनुसार, भगवंत मान ने कहा कि होटल पुराने और नए को जोड़ता है, जिसमें मुगल, राजपूत, सिख और औपनिवेशिक शैलियों का मिश्रण है। साथ ही यहां पंजाब की समृद्ध विरासत की स्थापत्य अखंडता को संरक्षित किया गया है।
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *