Politics: दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, कांग्रेस ने तिमारपुर और रोहतास नगर से उम्मीदवारों का किया ऐलान

Congress Candidates List:

Congress Candidates List: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की, जिसमें दो नाम शामिल हैं। इस सूची के अनुसार, लोकेंद्र चौधरी को तिमारपुर से मैदान में उतारा गया है, जबकि सुरेश वती चौहान रोहताश नगर से चुनाव लड़ेंगे।पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Read also-Crime: गोलीबारी से दहला कर्नाटका, अपराधी ने सरेआम ATM सुरक्षाकर्मी को उतारा मौत के घाट

इससे पहले पांच अलग-अलग सूचियों में कुल 68 प्रत्याशी घोषित किए गए थे।इस महीने की शुरुआत में उसने एकमात्र उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले के लिए कालकाजी से महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को मैदान में उतारा गया।गत 24 दिसंबर को पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।

Read also-सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग के गठन को केंद्र से मिली मंजूरी

पार्टी ने दिसंबर की शुरुआत में 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें नयी दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा गया था। वो एएपी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं।दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *