भारत दौरे पर पहुंचे सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन, ओडिशा कॉन्क्लेव में करेंगे शिरकत

Thermon India Visit:

Thermon India Visit: सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम की ओडिशा की यात्रा के दौरान द्वीपीय देश और तटीय राज्य के बीच कम से कम आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।सिंगापुर के राष्ट्रपति की ओडिशा यात्रा 28 और 29 जनवरी को होने वाले व्यापार सम्मेलन ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक-इन-ओडिशा कॉन्क्लेव’ से कुछ ही दिन पहले हो रही है।मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति षणमुगरत्नम शुक्रवार को दोपहर साढ़े 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

Read also-असम में दिलीप सैकिया का बढ़ा कद, बने BJP अध्यक्ष CM हिमंता सरमा ने की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, दूसरे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बाद में एक होटल में उनसे मुलाकात करेंगे।इसके बाद वे तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (टीवीईटी) में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।ओडिशा औद्योगिक अवसंरचना विकास (आईडीसीओ) और सेम्बकॉर्प (सिंगापुर) के बीच एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Read also-सुरक्षा बलों ने लिया नक्सलियों से बदला, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

एक नए शहर के विकास के लिए भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बीडीए) और सुरबाना जुरोंग (सिंगापुर) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कौशल विकास, हरित हाइड्रोजन कॉरिडोर और पेट्रो रसायन और पेट्रोलियम निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) के विकास के लिए भी समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।षणमुगरत्नम का विश्व कौशल केंद्र का भी दौरा करने का कार्यक्रम है, जिसे एशियाई विकास बैंक से वित्त पोषण के साथ सिंगापुर के तकनीकी शिक्षा और शिक्षा सेवा संस्थान (आईटीईईएस) द्वारा यहां स्थापित किया गया है।राष्ट्रपति षणमुगरत्नम 18 जनवरी को कोणार्क के सूर्य मंदिर और राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके में भारत बायोटेक के टीका निर्माण संयंत्र का दौरा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *