Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा, आग की अफवाह से कूदे यात्री…10 की मौत

Jalgaon Train Accident:
Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से रेल दुर्घटना की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यह रेल हादसा जलगांव के हादसा पचोरा स्टेशन के पास हुआ,जहां ट्रेन से कूदने के प्रयास में कई यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।दूसरे ट्रैक से आ रही ट्रेन ने कई लोगों को कुचल दिया।ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण रेल में भगदड़ सी मच गई।अपनी जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से कूदने की कोशिश करने लगे इस दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से  8 लोगों की मौत हो और 40 घायल हो गए है।

Read also-MahaKumbh: CM योगी ने महाकुंभ में कैबिनेट बैठक कर लगाई संगम में डुबकी, प्रदेश हित में लिए कई अहम फैसले

पुष्पक एक्सप्रेस में हुआ हादशा-  मध्य रेलवे के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये दुर्घटना पचोरा स्टेशन के पास घटी, जहां शाम करीब पांच बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

मंत्री गिरीश महाजन ने दी ये प्रतक्रिया- महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि जिला कलेक्टर के अनुसार 10-12 लोगों की मौत हुई है, जबकि जिले से ताल्लुक रखने वाली केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या 40 तक हो सकती है।मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना मुंबई से 400 किलोमीटर से ज्यादा दूर पचोरा के पास माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई, जहां शाम करीब पांच बजे आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी थी।इसके बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस रुकी हुई थी।

कर्नाटक एक्सप्रेस से हुआ हादशा-  मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।दुर्घटना स्थल से प्राप्त तस्वीरों में कुछ शव और शरीर के कटे हुए अंग दिखाई दे रहे हैं।रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया, “हमारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के एक सामान्य कोच में ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग’ (जामिंग) के कारण चिंगारी और धुआं निकला और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींची और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *