UP : साइक्लोन, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, CM योगी ने सभी जिलाधिकारियों को फसल नुकसान का सर्वे जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
News Desk : उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत देने का भरोसा दिया है। गोरखपुर के चौरी चौरा में उन्होंने कहा कि साइक्लोन, भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि किसानों को राहत देने के लिए सरकार नया पैकेज लाएगी। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में सरकार अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को बिना देरी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फसलों को निर्धारित मुआवजे की सीमा से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें भी राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सरकार का प्रयास है कि कोई भी प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रहे।
Read Also-Moga में बोले CM सैनी- पंजाब को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनता की बात सुने, समय पर फैसले ले
सीएम योगी ने पहले दी गई आर्थिक सहायता को किसानों के नुकसान के मुकाबले नाकाफी मानते हुए अतिरिक्त राहत की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। नए राहत पैकेज के जरिए प्रभावित किसानों को अतिरिक्त मदद देने की तैयारी है। हालांकि, नए पैकेज की राशि और वितरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

