नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर PM मोदी बोल- हमें विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा

Netaji Subhash Chandra Bose:

Netaji Subhash Chandra Bose: देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वाले देश के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती  23 जनवरी को आज पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने जिस भारत की कल्पना की थी हम उसी भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं।

Read also- Karnataka: बेलगावी में दर्दनाक हादशा, मनरेगा मजदूरों को ले जा रही वैन पलटी… 25 घायल

पीएम मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से आजाद हिंद फौज की तरहा ही विकसित भारत के लिए एकजुट होने की अपील की है।

Read also- Politics: दिल्ली चुनाव पर CM धामी बोले- वादे पूरे करने में केजरीवाल सरकार नाकाम

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें स्वराज के लिए एकजुट होना था और आज हमें विकसित भारत के लिए एकजुट होना है।इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था। पीएम मोदी ने उनसे संवाद भी किया और नेताजी से जुड़े सवाल भी पूछे।बाद में पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।साल 2021 में केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *