Politics: दिल्ली चुनाव पर CM धामी बोले- वादे पूरे करने में केजरीवाल सरकार नाकाम

CM Dhami News:

CM Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आम आदमी सरकार पर दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहने और इसके बजाय ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ में शामिल होने का आरोप लगाया।

Read also- Crime: मनाली विंटर कार्निवाल में युवक की हत्या से मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने उतरे धामी ने कहा कि आप-दा सरकार से पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन अब उन्हें महसूस हो गया है कि सरकार ने ज्यादा कुछ नहीं किया है।धामी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक दूसरे का पूरक बताया। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले धामी ने कहा कि जो लोग समाज को बांटने का काम करते रहे हैं ,वर्ग विशेष के ठेकेदार बने हुए हैं और जिन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है उनको इससे परेशानी हो सकती है।

Read also- Politics: दिल्ली चुनाव में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस ने बोला केजरीवाल पर सियासी हमला

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड: पिछले 10 सालों से यहां आप-दा की सरकार, श्री केजरीवाल जी की सरकार यहां पर थी और उस सरकार से यहां उम्मीदें बहुत सी लोगों की थीं और उन्होंने बहुत बड़ी-बड़ी बातें यहां पर की थीं कि हम मोहल्ला क्लीनिक यहां पर खोलेंगे, यहां पर हम यमुना जी की सफाई करेंगे, यहां पर अस्पताल बनाएंगे, स्कूल बनाएंगे और यहां से भ्रष्टाचार की सफाई करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *