दिल्ली में सियासत तेज, BJP नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट डुबाकर कर दी ये डिमांड

Pravesh Verma News:

Pravesh Verma News: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने शनिवार को केजरीवाल के कट-आउट को यमुना नदी में डुबो दिया।उन्होंने प्रदूषित यमुना नदी को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए ऐसा किया।इस पर लिखा था ‘मैं असफल हो गया, मुझे वोट मत देना, मैं 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर सकता।’प्रवेश वर्मा और अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Read also-पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को बड़ा झटका, Vijayasai Reddy ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान

Read also-Tamil Nadu: CM स्टालिन ने तमिल भाषा के शहीदों के लिए स्मारक का किया उद्घाटन

केजरीवाल की सुरक्षा पर सियासी घमासान तेज- आम आदमी पार्टी (एएपी) ने शुक्रवार को बीजेपी नीत केंद्र और दिल्ली पुलिस पर अपने सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया।इसके साथ ही चुनाव आयोग से पंजाब पुलिस की ओर से वापस ली गई उनकी सुरक्षा बहाल करने का आग्रह किया। आरोपों पर बीजेपी या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के अनुसार केजरीवाल पर कथित हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *