Nirmala Devi: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार के मुजफ्फरपुर की 76 साल की कलाकार निर्मला देवी को सुजानी कढ़ाई में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पारंपरिक कला को राष्ट्रीय मंच पर लाने के लिए निर्मला देवी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Read Also: Union Budget: महेश्वरी साड़ी बुनकरों ने सरकार से की ये मांग
बता दें कि उनके प्रयासों ने मुजफ्फरपुर को गौरवान्वित किया है और उन्होंने सुजनी कला के जरिए सैकड़ों महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद की है। देवी ने ये कला अपनी मां से सीखी और 39 सालों से वो ये काम कर रही हैं। उन्होंने सुजानी कढ़ाई को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे अब वैश्विक मान्यता मिल गई है, यहां तक कि इसे जीआई टैग भी मिल गया है।
Read Also: Union Budget: महेश्वरी साड़ी बुनकरों ने सरकार से की ये मांग
इसके साथ ही आपको बता दें कि 1988 में केवल 3 महिलाओं के साथ शुरू हुई ये संस्था अब बड़ी संख्या में महिलाओं के आजीविका का आधार बन गई है और इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रही है। निर्मला देवी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “बहुत खुशी हो रही है। अब तक साढ़े सात सौ में करते-करते ढाई-पौने तीन सौ मिला है। सरकार की ओर से इस उम्र में सम्मानित होना गौरव की बात है। अभी भी करते हैं, एक आंख से दिखाई नहीं देता है, ऑपरेशन कराने गए थे दरभंगा, लेकिन बुखार लग गया तो चले आए। यहां कपड़ा छापना था तो इसलिए हम चले आए।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

