वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति सदस्यों की बैठक,अध्यक्ष जगदंबिका पाल को आम सहमति की उम्मीद

Waqf Board Bill Update,waqf board law update, waqf board amendment bill update, JPC","url

Waqf Board Bill : नई दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक से पहले जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, “बैठक अच्छी होगी। क्लॉज बाई क्लॉज पर चर्चा होगी। मुझे विश्वास है कि सभी लोग उस क्लॉज बाई क्लॉज में भाग लेंगे और अपनी राय देंगे और सहमति बनेगी और एक अच्छी रिपोर्ट हम रावाइज्ड प्रस्तुत करेंगे..Waqf Board Bill 

Read also –केजरीवाल ने जारी किया पार्टी का एक और घोषणापत्र, बोले- अगले पांच साल में पूरी होंगी

वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय पैनल के सदस्यों ने मसौदा कानून में 572 संशोधनों का सुझाव दिया है। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है।विधेयक पर बीजेपी और विपक्ष के सदस्यों ने संशोधन का प्रस्ताव रखा है। संशोधन प्रस्तुत करने वालों में बीजेपी के किसी सहयोगी का नाम नहीं है।

Read also- श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद आठ अगस्त, 2024 को इसे संसद की संयुक्त समिति को भेजा गया। विधेयक का मकसद वक्फ संपत्तियों के विनियमन और प्रबंधन में मुद्दों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *