दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Delhi NCR Monsoon: NCR के कई इलाकों में बारिश | Total tv, Monsoon Update

नई दिल्ली: देश में मानसून का सीजन खत्म होने जा रहा है। अभी भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, तो वहीं धूप और उमस से लोगों का जीना बेहाल है।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आज बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली, पंजाब जैसे उत्तर भारत के राज्यों में मानसून कमजोर हो रहा है, जिसके चलते बारिश कम होगी और लोगों आने वाले दिनों में बरसात के बाद उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें, सितम्बर में दिल्ली में अभी तक 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजधानी में रविवार को उमस भरी गर्मी रही और यहां अगले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं है। कई दिनों से बारिश न होने से तापमान में ठीक-ठाक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है, जिसके चलते यहां रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

साउथ इंडिया के कई राज्यों में अभी मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन राजस्थान और मध्य भारत में भी लोगों को बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद है। इस राज्यों में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही थी। उम्मीद है इससे कुछ राहत मिल सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *