दिल्ली कोचिंग हादसा: दृष्टि IAS के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने की ये बड़ी घोषणा

दृष्टि IAS के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। विकास दिव्यकीर्ति ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे को लेकर अब तक चुप थे जिसकी वजह से वह लगातार सवालों में घेरे जा रहे थे लेकिन अब उन्होंने इस हादसे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रतिक्रिया में देरी के लिए माफी भी मांगी और दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर दो बड़े ऐलान भी किए हैं।

Read Also: केदारनाथ में फंसे राज्य के 51 तीर्थयात्रियों को किया गया एयरलिफ्ट: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव

बता दें, कि दृष्टि IAS के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने देश की राजधानी दिल्ली में हुए RAU’S IAS कोचिंग सेंटर हादसे के पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है और इसी के साथ उन्होंने जिस कोचिंग सेंटर में हादसा हुआ उस सेंटर के छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का ऐलान किया है।

Read Also: Sawan Shivratri: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा दिल्ली-NCR, गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर पर लगा शिवभक्तों का तांता

IAS दृष्टि ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है कि “विकास दिव्यकीर्ति की ओर से कोचिंग सेंटर हादसे में जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई है उन पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने का दुख नहीं मिटा सकती है और यदि पीड़ित परिवारों को भविष्य में किसी भी मदद की जरूरत पड़ेगी तो वह उसके लिए तत्पर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राव IAS कोचिंग सेंटर के वर्तमान छात्रों को निःशुल्क शिक्षा संबंधी सहायता और कक्षाएं उपलब्ध कराने की भी बड़ी घोषणा की है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *