दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ

Delhi Assembly Election

Delhi Assembly Election:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। आधिकारिक आंकड़ों में ये जानकारी दी गई है।दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। मतदान शाम 6 बजे खत्म हुआ, लेकिन इससे पहले मतदान केंद्र पहुंच कर लाइन में लग चुके मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Read also-झज्जर के लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में शांतिपूर्ण रहा मतदान – दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि राजधानी में मतदान शांतिपूर्ण रहा और मतदान के दौरान आई किसी भी शिकायत की पुलिस ने तुरंत जांच की।दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, यही वजह है कि सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण रहा। किसी भी बड़े व्यवधान या हिंसक झड़प की कोई खबर नहीं मिली।”

Read also-इस्माइली मुस्लिम समुदाय के नेता आगा खां चतुर्थ का हुआ निधन

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा।दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं।सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 52.73 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 43.10 प्रतिशत दर्ज किया गया।दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है।2020 के चुनावों में दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में सिर्फ 56 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *