Ayodhya: मिल्कीपुर उप-चुनाव: शाम पांच बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान

Milkipur Bypolls: 
Milkipur Bypolls: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उप-चुनाव में शाम पांच बजे तक कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 65 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।मिल्कीपुर उप-चुनाव समाजवादी पार्टी (एसपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है क्योंकि ये सीट राजनैतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है।

Read also-क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को रोहित शर्मा ने किया खारिज

एसपी ने उप-चुनाव में कई जगहों पर धांधली किए जाने के आरोप लगाये हैं।चुनाव आयोग (ईसी) के अनुसार, शाम पांच बजे तक 65.25 फीसदी वोटिंग हुई।अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित इस सीट पर 3.71 लाख से ज्यादा मतदाता मैदान में उतरे 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि, मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान के बीच होने की उम्मीद है।

Read also-डल्लेवाल के लिए 50 गांवों से हरियाणा के किसान पवित्र जल लेकर पहुंचे खनौरी बॉर्डर

मिल्कीपुर विधानसभा सीट साल 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद के साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से चुने जाने के चलते विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *