कोरोना महामारी के बीच देशभर की सभी यूनिवर्सिटीज के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 का एकेडेमिक कैलेंडर जारी

दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच देशभर की सभी यूनिवर्सिटीज के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 का एकेडेमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।

स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फर्स्ट ईयर का ऐसा रहेगा पूरे साल का शेड्यूल-

एडमिशन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2020 तक पूरी होगी और फर्स्ट ईयर के फर्स्ट सेमेस्टर के 1 नवंबर 2020 से क्लासेस शुरू होंगे। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए 1 मार्च 2021 से लेकर 7 मार्च 2021 तक ब्रेक मिलेगा। परीक्षाओं का संचालन 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 तक होगा। 27 मार्च 2021 से 4 अप्रैल 2021 तक सेमेस्टर ब्रेक होगा।

इसके साथ ही ईवन सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 5 अप्रैल 2021 शुरू होगा। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को 1 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021 तक ब्रेक मिलेगा। परीक्षाओं का संचालन 8 अगस्त 2021 से 21 अगस्त 2021 तक होगा और फिर 22 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021 तक सेमेस्टर ब्रेक होगा। इसके बाद अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 30 अगस्त 2021से होगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि “कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, आयोग ने समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और यूनिवर्सिटीज में स्नातक और स्नातकोत्तर के फर्स्ट ईयर के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा तैयार एकेडेमिक कैलेंडर के दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *