Entertainment: रणवीर इलाहाबादिया पर गिरी गाज, प्रशासन की सख्ती के बाद अश्लील कॉमेंट वाला एपिसोड ब्लॉक

Ranveer Allahabadia:

Ranveer Allahabadia: सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘इंडिया गॉट लैटेंट’ के उस एपिसोड को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

Read also-Actor आयुष्मान खुराना ने सेफ इंटरनेट दिवस पर UNICEF India के साथ मिलाया हाथ

इलाहाबादिया ने दिया विवादित बयान-  सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले ‘इंडिया हैज लैटेंट’ एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद यूट्यूब पर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है।समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘‘इंडिया गॉट लेटेंट’’ में माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उन्हें हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।सोशल मीडिया पर सोमवार को उनकी ये टिप्पणी खूब वायरल हुई।

Read also-पेरिस: एआई एक्शन समिट में शामिल हुए PM मोदी, दिया बड़ा बयान

यूट्यूबर ने मांगी माफी-  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। दरअसल, रणवीर ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता को लेकर भद्दी टिप्पणी, जिसके बाद से वो लोगों के निशाने पर हैं। कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की आलोचना-  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के विपक्षी नेताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के लिए रणवीर की आलोचना करते हुए कार्रवाई की बात कही है।रणवीर इलाहाबादिया के ‘एक्स’ पर छह लाख से ज्यादा, इंस्टाग्राम पर 45 लाख से अधिक फॉलोअर और यूट्यूब चैनल पर 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *