चश्मदीदों ने बताई नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ की सच्चाई

Delhi Railway Station Stampede:

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। ये भगदड़ प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर हुई, जहां प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि सीढ़ियों से उतरते वक्त कुछ यात्री फिसल गए और दूसरों पर गिर गए जिसके बाद ये घटना घटी है।

Read Also: प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे CM योगी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर जताया दुख

बता दें कि मृतकों की पहचान 79 साल की आशा देवी, 41 साल की पिंकी देवी, 50 साल की शीला देवी, 25 साल के व्योम, 40 साल की पूनम देवी, 35 साल की ललिता देवी, 11 साल की सुरुचि, 40 साल की कृष्णा देवी, 15 साल के विजय साह, 12 साल के नीरज, 40 साल की शांति देवी, आठ साल की पूजा कुमारी, 34 साल की संगीता मलिक, 34 साल की पूनम, 40 साल की ममता झा, सात साल की रिया सिंह, 24 साल की बेबी कुमारी और 47 साल के मनोज के रूप में हुई है।

Read Also: कम उम्र में ही हाई ब्लड प्रेशर का शिकार क्यों हो रहे लोग, डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की ये बड़ी वजह ?

इसके साथ ही आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए दो सदस्यों की समिति गठित की गई है। इसमें उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव और उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार शामिल हैं। समिति ने जांच शुरू कर दी है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सभी वीडियो फुटेज जुटाने के आदेश दिए हैं।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *