दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर लगी मुहर

Delhi New CM Announcement:
Delhi New CM Announcement: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सस्पेंस से अब पर्दा उठ गया है।बता दें कि दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद बुधवार को विधायक दल की बैठक में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है।भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

Read also-आंध्र प्रदेश में सियासत तेज, पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी ने खोला चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ मोर्चा

रेखा गुप्ता के घर पर जश्न का माहौल- शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री चुना गया है।दिल्ली में बुधवार को बीजेपी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में ये फैसला। रेखा गुप्ता के घर पर परिवार के सदस्य जश्न में डूबे हैं, लोग खुशी से झूम रहे हैं और आतीशबाजी कर रहे हैं। गुरुवार 20 फरवरी को दोपहर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।दिल्ली में बुधवार को बीजेपी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया।

Read also- पूरा विपक्ष सनातन धर्म के विरोध में उतर आया है, अगले चुनाव में इन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी तेज- दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान क्षेत्र में और उसके आसपास पांच हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, दिन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने व यातायात का प्रबंधन करने के लिए अर्धसैनिक बलों की दस से अधिक कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। वहीं बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *