Congress अध्यक्ष खरगे के बयान पर देशभर में बीजेपी का प्रदर्शन, माफी की मांग तेज

Congress

Congress अध्यक्ष खरगे-दिल्ली, पटना और बेंगलुरु समेत कई शहरों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, राजनाथ सिंह ने बयान को बताया दुखद तो कांग्रेस ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया

News Desk : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सोमवार को देशभर में राजनीतिक विवाद तेज हो गया। बीजेपी ने दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, जम्मू, मुंबई, रांची, कोलकाता और लखनऊ समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने खरगे के बयान को अशोभनीय बताते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। विवाद रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था, जहां खरगे की टिप्पणी के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई।Congress 

Read Also: Big News : अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और खरगे का पुतला जलाया। जम्मू में भी प्रदर्शनकारियों ने उनके पोस्टर जलाकर विरोध जताया। कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित फ्रीडम पार्क में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे दुखद और चौंकाने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी खरगे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के खिलाफ है।Congress 

Read Also: Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी के खिलाफ आज बीजेपी देश भर में प्रदर्शन…

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के विरोध को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश बताया। कर्नाटक सरकार में मंत्री और खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा कि बीजेपी को दूसरों को संस्कृति सिखाने से पहले अपने नेताओं की पुरानी टिप्पणियों पर भी ध्यान देना चाहिए। दूसरी ओर, राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि राजनीतिक विरोध में मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन आपत्तिजनक बयानों पर प्रतिक्रिया भी चयनात्मक नहीं होनी चाहिए। इस विवाद ने एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी को तेज कर दिया है।Congress 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *