विदेश मंत्री जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा और रूस के साथ चीन के अपने समकक्षों से की मुलाकात

Political News: Foreign Minister Jaishankar met South African President Ramaphosa and his Chinese counterparts along with Russia. External Affairs Minister S Jaishankar met South African President Ramaphosa, Russian Foreign Minister, China's Foreign Minister, Jaishankar met South African President Ramaphosa, Russia and China

International News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार 21 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जयशंकर जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर जोहानिसबर्ग में हैं। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जोहानिसबर्ग में जी-20 एफएमएम के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

Read Also: Weather: पानीपत में अचानक ओलावृष्टि, भारी बारिश से तापमान में गिरावट आई

बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दक्षिण अफ्रीका की जी-20 प्राथमिकताओं के लिए भारत के समर्थन का आश्वासन दिया। जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान समेत विश्व के कई नेताओं के साथ वार्ता की। जयशंकर ने सिंगापुर, ब्राजील और इथियोपिया के अपने समकक्षों से भी मुलाकात की।

इस दौरान, उन्होंने तीनों नेताओं से वैश्विक घटनाक्रमों के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक से इतर सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से मुलाकात की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ हमेशा अच्छी बातचीत होती है, इस बार ये जोहानिसबर्ग में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर हुई। वैश्विक स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।” विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने ब्राजीलियाई समकक्ष विएरा के साथ द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक घटनाक्रम और जी-20 तथा ब्राजील की ब्रिक्स अध्यक्षता में दोनों देशों के कार्यों पर चर्चा की।

Read Also: उपराष्ट्रपति ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित किया

ब्राजील सरकार ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि अगला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छह-सात जुलाई को रियो डी जेनेरियो में होगा। 2009 में गठित ब्रिक्स एकमात्र प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसका अमेरिका हिस्सा नहीं है। ब्रिक्स के सदस्यों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। जयशंकर ने अपने इथियोपियाई समकक्ष गेडियन टिमोथिस से भी मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *