Delhi Politics: बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने का रखा प्रस्ताव

BJP MLA Neelam Pehelwan:

BJP MLA Neelam Pehelwan: भारतीय जनता पार्टी की विधायक नीलम पहलवान ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने का गुरुवार को प्रस्ताव रखा और दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदल दिया था।हाल ही में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के तरुण कुमार को 29,000 से अधिक मतों से हराने वाली नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में दावा किया कि नाम बदलने का प्रयास लंबे समय से जारी है।

Read Also: अकेलेपन से कैसे निपटें? जानें अकेले रहने पर घर की याद और अकेलेपन को दूर करने के तरीके

उन्होंने कहा, ‘‘आलम-द्वितीय के समय में मुगल शासन के तहत नजफगढ़ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1857 के विद्रोह के दौरान, राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया। हम लंबे समय से नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कराने की कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि ये विधानसभा नाम बदलने के हमारे प्रयासों का समर्थन करेगी।’’दिल्ली में बीजेपी नेताओं के बीच क्षेत्रों का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है।

Read Also: खड़ी बस में महिला के साथ बलात्कार, फरार आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित

मुस्तफाबाद में जीत हासिल करने के बाद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने घोषणा की कि वो औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर ‘शिव पुरी’ या ‘शिव विहार’ रखने का प्रस्ताव रखेंगे।पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद आठवीं दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जिससे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता गंवा दी।बीजेपी ने 70 में से 48 सीट पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीट ही जीत पायी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *