Tarn Taran roof collapse: पंजाब में मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत

#tarantarangeneral, #TarnTaranroofcollapse, #Familyoffivekilled, #Heavyrainfall, #Housecollapse, #Punjabnews, #Tragicaccident, #MonsoonsinPunjab, #Disasterstrikes, #TarnTaranNews, #Punjabnews

Tarn Taran roof collapse: पंजाब के तरन तारन जिले से एक दुखद घटना सामने आई हैं जहां आज यानी शनिवार की सुबह एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।ये घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार  हादसे के समय पीड़ित सो रहे थे...Tarn Taran roof collapse

Read also- ROORKEE FIRING CASE : पैसों के विवाद में भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या

मृतकों के परिजनों ने मीडिया को बताया कि मकान की छत लकड़ी के बल्लों से बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि बल्ला खिसकने की वजह से छत गिर गई।पुलिस के अनुसार, मकान की हालत खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामान रखा हुआ था, जिसके वजन से छत ढह गई।घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read also- हिमस्खलन में फंसे 3 और लोगों को बचाया, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया मिलिट्री अस्पताल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पंडोरी गोला गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मृतकों की पहचान 40 साल के गोबिंदा, 36 साल की पत्नी अमरजीत कौर, उनके तीन नाबालिग बच्चों 14 साल के गुरबाज सिंह, 17 साल के गुरलाल और 15 साल की बेटी एकम के रूप में हुई है। मकान की हालत जर्जर थी। मकान की छत पर कुछ बेकार सामान रखा हुआ था और उसके वजन के कारण छत गिर गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *