हिमस्खलन में फंसे 3 और लोगों को बचाया, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया मिलिट्री अस्पताल

#Chamoli, #ChamoliAvalanche, #MANA, #uttrakhand, #ManaAvalanche,#IndianArmy, #NDRF, #PM Modi, #PushkarSinghDhami, #sdrf
Chamoli Avalanche: उत्तराखंड में चमोली जिले के बद्रीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास शुक्रवार को हुए है। घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि फंसे हुए मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर समेत दूसरे राज्यों से हैं। एसडीएमए ने 10 मजदूरों की लिस्ट जारी है। हालांकि वो किस राज्य से हैं इलाकों लेकर जानकारी नहीं दी गई है।प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बद्रीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे ये घटना हुई.Chamoli Avalanche

Read also- Uttarakhand: उत्तराखंड में बहुत बड़ी तबाही, जिंदा रहने की लड़ाई

सेना ने बताया कि हिमस्खलन सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच हुआ, जिससे आठ ‘कंटेनरों’ और एक शेड के अंदर मौजूद श्रमिक दब गए। त्वरित प्रतिक्रिया टीम को बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया जिसमें ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के 100 से ज्यादा कर्मी शामिल है, जिन्हें विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। टीम में चिकित्सक और एम्बुलेंस शामिल है।

Read als0- ROORKEE FIRING CASE : पैसों के विवाद में भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या

आपको बता दें कि अभी स्थिति वह पर गंभीर है क्योंकि ‘कंटेनर’ छह से सात फुट बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। ये मजदूर सेना के आवागमन के लिए नियमित रूप से बर्फ हटाने का काम करते हैं । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराब मौसम, लगातार बर्फबारी और भीषण ठंड के बीच बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *