Haryana Politics: कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने हिमानी नरवाल के परिजनों से मुलाकात कर दिया बड़ा बयान

Himani Narwal' News:

Himani Narwal’ News: हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनका शव रविवार को रोहतक में सूटकेस के अंदर मिला था।परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद बत्रा ने कहा, “परिवार आहात में और हमने उनके साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम उनका समर्थन करेंगे।

Read also-UP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया

ये घटना निंदनीय है और हम भी स्तब्ध हैं। ये मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।”उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हत्या में कोई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल था। किसी को उससे ईर्ष्या नहीं थी।”पुलिस ने बताया कि शनिवार को हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस स्टैंड के पास एक महिला का शव सूटकेस में मिला।

भारत भूषण बत्रा, विधायक, कांग्रेस: परिवार काफी आहात में था और साथ में परिवार को हमने सांत्वना दी और साथ में ये भी भरोसा दिया कि हम परिवार के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे।ये घटना निंदनीय है और हम भी स्तब्ध हैं। ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।”मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस के किसी भी व्यक्ति का काम हो सकता है। ऐसा नहीं हो सकता, उससे कोई ईर्ष्या भी नहीं करता था।”

Read also-दिल्ली के पर्यावरण को लेकर चिंतित सरकार को पर्यावरणविद् ने दी ये सलाह

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही ये बात- इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।उन्होंने कहा, “इस तरह से हत्या करना और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। ये अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है, इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *