UP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया

BSP Mayawati News

BSP Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से रविवार को मुक्त कर दिया और कहा कि अब उनकी आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद ये कदम उठाया है।पूर्व मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में हुई बीएसपी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि पार्टी हित में आकाश आनंद को उनकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

Read also-दिल्ली के पर्यावरण को लेकर चिंतित सरकार को पर्यावरणविद् ने दी ये सलाह

बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं।मायावती ने सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पिछले महीने बीएसपी से निष्कासित कर दिया था।बयान के मुताबिक मायावती ने कहा, ”अब मैंने ये निर्णय लिया है कि मेरे जीते जी और मेरी आखिरी सांस तक पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।’मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से ये ओहदा वापस ले लिया था।

Read Also: Agra Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, एक घायल

हालांकि बाद में मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।बयान के मुताबिक मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार को पार्टी समन्वयक की भी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाने की भी घोषणा की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *