PM Modi Uttarkashi Visit: पीएम मोदी गुरुवार को बर्फ से ढके उत्तरकाशी के गांव मुखबा का करेंगे दौरा

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और उत्तरकाशी जिले के मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास पर पूजा-अर्चना करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मोदी इस अवसर पर सुबह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएमओ ने बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। बयान में कहा गया है, “गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की शीतकालीन पीठों में हजारों श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसायों को मजबूती देना है।

Read also-Andhra Politics: मंत्री नारा लोकेश ने विपक्ष के नेता का दर्जा मांगने पर जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की

मुखबा मां गंगा का शीतकालीन प्रवास और पूजा स्थल है। इसे मुखीमठ भी कहा जाता है। यह उन चार मठों में से एक है जहां शीतकाल के दौरान चारधाम के देवों की पूजा-अर्चना की जाती है।समुद्रतल से 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखबा को शीतकालीन प्रवास स्थल होने के कारण गंगा का मायका भी कहा जाता है।मुखबा के ग्रामीणों ने कहा कि वे पीएम का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री के मुखबा आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read also-आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत को लेकर पाकिस्तानी कैब ड्राइवर ने कही ये बात

मुखबा के एक निवासी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि, “प्रधानमंत्री मोदी के मुखबा दौरे से हमारे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।एक और ग्रामीण ने कहा, “मुखबा समेत आठ गांवों के लोग बेहद खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री मुखबा आ रहा है। हम मोदीजी के आगमन की तैयारी 2-3 महीने से कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *