Punjab: लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत ढहने से दो श्रमिकों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ludhiana Factory Building Collapse: 

Ludhiana Factory Building Collapse: पंजाब के लुधियाना में बीते शनिवार को एक फैक्ट्री की इमारत ढहने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहतकर्मी फौरन मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।बताया जा रहा है कि मलबे में एक अन्य श्रमिक के फंसे होने की आशंका है।शनिवार शाम को फोकल प्वाइंट इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री की इमारत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, दमकल और नगर निगम के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

Read also-Karnataka: हम्पी में महिला से दुष्कर्म पर एक्शन में कर्नाटक सरकार, महिला सुरक्षा पर कही ये बात

सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी एक खंभा ढह गया। शनिवार को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी थी।उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने रविवार को बताया कि इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना के बाद मलबे में फंसे एक मजदूर को ढूंढने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Read also-उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी बोले- UCC सबको समान संवैधानिक समाधान देता है

उन्होंने बताया कि मलबे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण बचाव दल इसे मैन्युअल उपकरणों का उपयोग करके सावधानीपूर्वक हटा रहे हैं। उपायुक्त जोरवाल ने बताया कि घटना के सही कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।घटना के संबंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा, जबकि सरकार घटना में घायल हुए श्रमिकों के चिकित्सा व्यय का भुगतान करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *