CM अब्दुल्ला ने किया बड़ा ऐलान- लद्दाख को दी जाएगी 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय देनदारियां

CM Omar Abdullah:

CM Omar Abdullah: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद संपत्तियों एवं देनदारियों के बंटवारे के मुताबिक 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय देनदारियां केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जिम्मे दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य जमशेद लोन के सवाल का जवाब देते हुए ये जानकारी दी।

Read also-Bihar News: नीतीश जी की उम्र ज्यादा हो चुकी है, वे पीएम और राबड़ी- दोनों से गाली सुन चुके हैं – निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

CM अब्दुल्ला ने दी ये प्रतिक्रिया- अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद, संपत्तियों और देनदारियों का बंटवारा अक्टूबर 2020 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना के अनुसार किया जाना है।उन्होंने कहा कि ज्यादातर सिफारिशों का कार्यान्वयन कर दिया गया है।सार्वजनिक ऋण के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि 2,504.46 करोड़ रुपये लद्दाख के हिस्से में जाएगा।

अब्दुल्ला ने कहा कि ये विषय आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के समक्ष उठाया जा रहा है।जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने का प्रावधान करता है। ये 31 अक्टूबर 2019 को प्रभावी हो गया था।

Read also-Gold Smuggling Case: कम नहीं हो रही अभिनेत्री रान्या राव की मुश्किलें, ईडी ने सोना तस्करी मामले में की छापेमारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *