Gold Smuggling Case: कम नहीं हो रही अभिनेत्री रान्या राव की मुश्किलें, ईडी ने सोना तस्करी मामले में की छापेमारी

Actress Ranya Rao :

Actress Ranya Rao: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित सोना तस्करी गिरोह की ‘‘बड़ी साजिश’’ से संबद्ध धन शोधन जांच के तहत गुरुवार को बेंगलुरु और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी।कर्नाटक में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल में सोना तस्करी के मामले में एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है।सूत्रों ने बताया कि हाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एफआईआर और डीआरआई के एक मामले का संज्ञान लेते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read Also: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 नक्सली गिरफ्तार

डीआरआई के मामले में अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि जांच का उद्देश्य हवाई अड्डों के माध्यम से सोने की तस्करी की बड़ी साजिश और प्रभावशाली व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों और ‘‘राजनैतिक व्यक्तियों’’ सहित अलग-अलग लोगों द्वारा अपराध से धन अर्जित करने की पड़ताल करना है।सूत्रों के अनुसार कर्नाटक में बेंगलुरु सहित कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

Read Also: त्रिपुरा का बजट सत्र 21 मार्च से होगा शुरू, 15 साल का होगा सबसे लंबा सत्र

डीआरआई ने तीन मार्च को दुबई से लौटने के बाद यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अभिनेत्री के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें जब्त की थीं जिसके बाद राव को गिरफ्तार किया गया।अभिनेत्री वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जो वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।पुलिस अधिकारी ने अभिनेत्री की कथित अवैध गतिविधियों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *