अमित शाह का असम और मिजोरम का तीन दिवसीय दौरा हुआ संपन्न

Political News: Amit Shah's three-day tour of Assam and Mizoram concluded, amit shah, mizoram, assam rifles, dgp anil shukla, assam, India News in Hindi, Latest India News Updates, Amit Shah, Mizoram, Assam Rifles, DGP Anil Shukla, Assam

Political News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद रविवार 16 मार्च को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह को विदा किया। Political News

Read Also: चिया सीड्स से तेजी से कम करें वजन, जानें इसका सही इस्तेमाल और जबरदस्त फायदे!

बता दें, अमित शाह शुक्रवार 14 मार्च को जोरहाट पहुंचे थे और असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम किया था। केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को मिजोरम के आइजोल के लिए रवाना होने से पहले गोलाघाट में पुनर्निर्मित लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया और इसकी आवास परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखी थी।

Read Also: ASI हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, MP सरकार ने किया परिजनों को 1 करोड़ की सहायता देने की ऐलान

दरअसल, मिजोरम में उन्होंने राज्य की राजधानी आइजोल से असम राइफल्स प्रतिष्ठान को लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया। आइजोल में रात्रि विश्राम के बाद शाह रविवार सुबह गुवाहाटी लौटे और कोकराझार में ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *