सोनू निगम ने लाइव शो में फेंके गए पत्‍थर और बोतल को बताया कोरी उफवाह, फैंस से की ये अपील

Sonu Nigam News:

Sonu Nigam News: गायक सोनू निगम ने डीटीयू (दिल्‍ली टेक्‍न‍िकल यूनिवर्सिटी )  में आयोजित संगीत समारोह में मंच पर पत्थर और बोतलें फेंके जाने की मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।सोनू निगम ने रविवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में प्रस्तुति दी थी।कल हो ना हो’, ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘सोनियो’ जैसे गीतों से लोकप्रियता हासिल करने वाले सोनू निगम ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट शेयर कर इन खबरों की आलोचना की।

Read also-Sports News: BFI ने किया चुनाव स्थगित,कहा- समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करना असंभव

बॉलीवुड स‍िंगर ने दिया बड़ा बयान – सोनू ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी ने मंच पर ‘वेप’ फेंक दिया था, जिसके बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था।उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में कहा, “डीटीयू में पत्थर या बोतलें फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई, जैसा कि मीडिया की कुछ खबरों में बताया जा रहा है।सोनू ने कहा, “स्टेज पर किसी ने वेप (ई-सिगरेट) फेंका था, जो शुभांकर के सीने पर लगा और तुरंत मुझे इसके बारे में बताया गया।

Read Also: प्रवेश वर्मा की विधायकी को चुनौती, दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस

दर्शकों से की ये अपील –   मैंने कार्यक्रम रोक दिया और कॉलेज के छात्रों से आग्रह किया और उन्हें हिदायत दी कि अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ, तो कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ेगा। उन्होंने मजाक में कहा कि मंच पर केवल एक ही चीज मिली और वे थी हेयरबैंड।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *