‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लगा तगड़ा झटका, इन दो पॉपुलर यूट्यूबर्स ने शो का हिस्सा बनने से किया साफ इंकार

Rohit Shetty, Khatron ke Khiladi 15, KKK15, elvish yadav, abhishek malhan, खतरों के खिलाड़ी सीजन 15, एल्विश यादव

Khatron ke Khiladi 15: बिग बॉस 18’ के बाद अब दर्शक बेसब्री से ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का इंतज़ार कर रहे हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी शो में कई पॉपुलर और चर्चित चेहरों के शामिल होने की अटकलें तेज़ हो चुकी हैं। लेकिन इस सीजन में कई फेसम चेहरों के शामिल होने की चर्चा जोरो पर. शो को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब तक कई नाम रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है. आपको बता दें कि दो पॉपुलर यूट्यूबर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है।

Read also- रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे और नए पंबन रेल पुल का करेंगे उद्घाटन

इन दो यूट्यूबर्स ने ठुकराया रोहित का ऑफर

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर ने फैंस को चौंका दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव और फेमस यूट्यूबर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान इन दोनों ने ही शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों नाम ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए लगभग फाइनल माने जा रहे थे।

Read also- IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान पहली बार 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

हालांकि, एल्विश ने पीठ में लगी चोट के चलते शो का ऑफर ठुकरा दिया है। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फिलहाल आराम करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर, अभिषेक मल्हान ने खुद अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कन्फर्म किया कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। दोनों के नामों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, ऐसे में इनका बाहर होना शो के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *