Madhya Pradesh: PM मोदी आज जाएंगे मध्य प्रदेश के आनंदपुर धाम, गुरु महाराज के दर्शन कर लंगर में होंगे शामिल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार यानी की आज 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में आनंदपुर धाम जाएंगे। वहां वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आनंदपुर धाम ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर गांव में स्थित है। ये अशोकनगर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर और भोपाल से करीब 215 किलोमीटर दूर है। PM Modi: 

Read Also: आंधी और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, किसानों की बढ़ी चिंता…

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब सवा तीन बजे ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा करेंगे। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक घंटे बाद वह आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। आनंदपुर धाम की स्थापना आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए की गई है।

Read Also: Weather Update: आज भी हो सकती है रिमझ‍िम बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस गांव में 500 से अधिक गायों वाली एक आधुनिक गौशाला है और श्री आनंदपुर न्यास परिसर के अंतर्गत कृषि गतिविधियां संचालित की जाती हैं। विज्ञप्ति के अनुसार न्यास सुखपुर गांव में एक धर्मार्थ अस्पताल, सुखपुर और आनंदपुर में स्कूल और देश भर में विभिन्न सत्संग केंद्र चला रहा है। इस साल प्रधानमंत्री मोदी का ये दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इससे पहले उन्होंने 23 फरवरी को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का दौरा किया था और अगले दिन राज्य की राजधानी भोपाल में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *