बम से उड़ा देंगे! सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

#salmankhandeaththreat,#SalmanKhanDeathThreatCall, #SalmanKhanDeathThreatMessage,#lawrencebishnoiandsalmankhanenmity, #JodhpurJail

Salman khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा से लैस उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी और मामला दर्ज किया है।अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रविवार सुबह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर ये मैसेज भेजा..Salman khan Death Threat

Read also- Weather Update: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी ! तापमान 37°C पार, IMD ने दी चेतावनी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मैसेज भेजने वाले ने खान की कार को बम से उड़ाने और उनके घर पर हमला करने की धमकी दी।वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है।धमकी के मद्देनजर पुलिस ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी और इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Read also- जेफ बेजोस की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी ने कई महिला सेलिब्रिटी को कराई अंतरिक्ष की सैर

सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी।लॉरेंस बिश्नोई हत्या की कोशिश और जबरन वसूली समेत कई मामलों में अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने पिछले साल अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा वाले घर के बाहर गोलीबारी की थी।इसके कुछ हफ्ते बाद नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा सलमान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश करने का दावा किया था।पुलिस ने दावा किया कि खान जब मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस जा रहे थे तभी बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की साजिश रची थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *