पश्चिम बंगाल भर्ती विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी बेदाग शिक्षकों को पद पर बने रहने की अनुमति

Bengal Teacher Scam
Bengal Teacher Scam: उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल को बड़ी राहत देते हुए सीबीआई द्वारा बेदाग पाए गए बर्खास्त शिक्षकों की सेवाएं बढ़ाने का गुरुवार को आदेश दिया।प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने राज्य सरकार की इस दलील पर गौर किया कि अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और नई भर्ती में समय लगेगा।

Read also-Sports News: दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल पर लगा भारी जुर्माना, वजह जान कर चौंक जाएंगे आप

हालांकि, न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ कर्मचारियों की सेवाएं नहीं बढ़ाईं।न्यायालय ने राज्य सरकार को 31 मई या उससे पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और इस साल 31 दिसंबर तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया। अदालत ने राज्य सरकार और उसके पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्यूबीएसएससी) को 31 मई या उससे पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के बारे में सूचित करते हुए अनुपालन हलफनामा दाखिल करने को कहा।

Read also-मुर्शिदाबाद हिंसा पर CM ममता ने लिया स्वत: संज्ञान, हाईकोर्ट में बताई राज्य की स्थिति

तीन अप्रैल को न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार देते हुए पूरी चयन प्रक्रिया को “दोषपूर्ण” बताया था।उच्चतम न्यायालय ने नियुक्तियों को रद्द करने के 22 अप्रैल, 2024 के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *