दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित ‘राइड एशिया: ईवी एग्जिबिशन’ का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘राइड एशिया: ईवी एग्जिबिशन’ का उद्घाटन किया है। यह प्रदर्शनी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और ईवी इंडस्ट्री से जुड़े नए इनोवेशन को सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

Read Also: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सेना को मिली बड़ी कामयाबी

आपको बता दें, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर ‘राइड एशिया: ईवी एग्जिबिशन’ का उद्घाटन किया है। यह आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में हो रहा है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों, उनके पुर्जों और चार्जिंग तकनीक को प्रदर्शित किया गया है। यह एग्जिबिशन सिर्फ एक व्यवसायिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर CM रेखा गुप्ता ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली में ईवी को लेकर सरकार की योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य बनने की दिशा में काम कर रहा है, जहां 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अपनाए जाएंगे । उन्होंने आगे कहा ये केवल एक बिजनेस सेक्टर नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की राह इसी से होकर निकलेगी।

Read Also: एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए 56 सदस्यीय दल भारत ने Amman भेजा

दिल्ली सरकार की यह पहल न केवल प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने की दिशा में भी एक अहम प्रयास है। ‘राइड एशिया: ईवी एग्जिबिशन’ राजधानी में ईवी तकनीक को लेकर नई उम्मीदें जगा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *