एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए 56 सदस्यीय दल भारत ने Amman भेजा

Boxing Championship:  भारत ने जोर्डन के अम्मान में आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए 56 सदस्यीय दल भेजा है।ये एशियाई मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहली प्रतियोगिता है, जिसे एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग’ (विश्व मुक्केबाजी) दोनों का समर्थन मिला हुआ है।अंडर-17 लड़कों की टीम में साहिल दुहान और देवांश शामिल हैं, जिन्होंने 2024 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते थे। वहीं टीम में चुने गए टीकम सिंह एसजीएफआई 2024 स्वर्ण पदक विजेता हैं।

Read also-पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर VHP देशभर में करेगी प्रदर्शन

लड़कियों के वर्ग में समीक्षा सिंह, अंशिका और खुशी चंद 2024 एशियाई स्कूल मुक्केबाजी चैंपियनशिप (लड़के और लड़कियों की) में पदक विजेताओं में शामिल थीं।अंडर-15 दल में 2024 में एशियाई स्कूल चैंपियनशिप (लड़कों) के कांस्य पदक विजेता रवि सिहाग के साथ-साथ 2024 की सब-जूनियर राष्ट्रीय बालिका मुक्केबाजी चैंपियन (64-67 किलो) तृष्णा मोहिते शामिल हैं।टीम का चयन विश्व मुक्केबाजी द्वारा गठित अंतरिम समिति द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह ने की। शुरूआती दौर शनिवार को शुरू होंगे।

लड़के अंडर-15:

यश निकम (33 किलो), संस्कार विनोद अत्रम (35 किलो), हर्षिल (37 किलो), प्रिक्षित बलहरा (40 किलो), हार्दिक (43 किलो), खैदेम रुद्राक्ष सिंह (46 किलो), संचित जयनी (49 किलो), रवि सिहाग (52 किलो), नेल्सन ख्वायरकपम (55 किलो), नमन सैनी (58 किलो), अभिजीत (61 किलो), लक्ष्य फोगट (64 किलो), अर्पित बिश्नोई (67 किलो), पार्थ (70 किलो), यमनवीर जवंधा (प्लस 70 किलो)

Read also-फिडे महिला ग्रां प्री में हंपी और दिव्या की जीत, संयुक्त तौर पर दूसरे नंबर पर

लड़कियां अंडर-15:

कोमल (33 किलो), खुशी (35 किलो), तमन्ना (37 किलो), स्वि (40 किलो), मिल्की मीनम (43 किलो), यंशिका (46 किलो), एस लिनथोई चानू (49 किलो), प्रिंसी (52 किलो), समृद्धि सतीश शिंदे (55 किलो), नव्या (58 किलो), सुनैना (61 किलो), कनिष्का कुमारी गोराई (64 किलो), त्रुशना विनायक मोहिते (67 किलो), मंशी मलिक (70 किलो), वंशिका (प्लस 70 किलो)

लड़के अंडर-17:

खरब ध्रुव (46 किलो), लैरेनलाकपम अंबेकर मीतेई (48 किलो), देव अमन (50 किलो), सिंह टीकम (52 किलो), राघव उधम सिंह (54 किलो), गरिया राहुल (57 किलो), साहिल (60 किलो), सिवाच अमन (63 किलो), देशमुख अनंत गौरीशंकर (66 किलो), खासा अंशुल (70 किलो), सहरावत प्रियांश (75 किलो), देवांश (80 किलो), गुलिया लोवेन (प्लस 80 किलो)

लड़कियां अंडर-17:

ख़ुशी (44-46 किलो), जिया (46-48 किलो), अहाना शर्मा (48-50 किलो), समीक्षा सिंह (50-52 किलो), जन्नत (52-54 किलो), एल राधामणि (54-57 किलो), सिमरनजीत कौर (57-60 किलो), हरसिका (60-63 किलो), प्राची (63-66 किलो), हिमांशी (66-70 किलो), सान्वी (70-75 किलो), प्राची खत्री (75-80 किलो), अंशिका (प्लस 80 किलो)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *