पीएम मोदी सऊदी अरब से लौटे, पहलगाम आतंकी हमले पर एक्शन मोड में केंद्र सरकार

Pahalgam Attack:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब में अपनी विदेश यात्रा को पहले ही समाप्त कर देश लौट आये। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही बैठक की वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने आतंक का निशाना बने पहलगाम में घटनास्थल का जायजा लिया है।

Read also-100 साल में पहली बार DU में लगा हेल्थ मेला, 150 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सऊदी अरब यात्रा को पहले ही समाप्त कर आज सुबह दिल्ली लौट आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ एक आपातकालीन बैठक की।

Read also-आतंकवाद पर सऊदी क्राउन प्रिंस ने साफ किया रुख, बोले- आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पहलगाम हमले की पूरी जानकारी ली गई और आतंकवाद से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने पर चर्चा हुई।वही दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंक का निशाना बने पहलगाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार रात ही श्रीनगर पहुंच गए थे। आज सुबह गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम के घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *