Delhi Politics: एक्शन में CM रेखा, मंत्री आशीष सूद के साथ किया दिल्ली फायर सर्विस के मुख्यालय का निरीक्षण

Delhi Politics:
Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली फायर सर्विस के मुख्यालय का निरीक्षण किया इस मौके पर उन्होंने फायर कर्मियों से मुलाकात की और उनका हौसला भी बढ़ाया कम रेखा गुप्ता ने विभाग मैं मौजूद अग्निशमन उपकरणों को भी देखा और कैसे फायर डिपार्टमेंट को और बेहतर बनाए जा सकता है इस पर चर्चा भी की

Read also-पहलगाम पहुंचकर राहुल गांधी बोले- आतंकी हमले के जवाब में सरकार जो भी कदम उठाना चाहे, हम साथ हैं

ये तस्वीरें दिल्ली के सीपी में मौजूद अग्निशमन मुख्यालय की हैं , दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया , इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने फायरकर्मियों से मुलाकात की और फायर विभाग द्वारा लिए गए उपक्रमों का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में फायर विभाग को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा इसके साथ ही मैनपावर को भी बढ़ाया जाएगा रेखा गुप्ता  ने कहा पहली बार है जब किसी सरकार ने अपने बजट में दिल्ली अग्निशमन विभाग को शामिल किया है।

Read also-Haryana News: पहलगाम आतंकी घटना के मद्देनजर हरियाणा के मुख्य सचिव ने डीसी, एसपी को दिए निगरानी के निर्देश

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम दिल्ली की उन कॉलोनियों को सूचीबद्ध कर रहे हैं, जहां आग लगने जैसी स्थिति होने की अधिक संभावना है, ताकि तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। हम हर समय उपलब्ध रहने वाली छोटी-छोटी दमकल गाड़ियों को तैयार कर रहे हैं।दिल्ली फायर सर्विस के मुख्यालय में पहुंचकर कम रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूट ने सभी नए उपकरणों को भी ध्यान से देखा और उनकी जानकारी हासिल की इसके अलावा फायर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें नई मशीन के द्वारा डेमो भी दिखाया जिससे पता लग सके कि आखिर खरीदी गई नई मशीन से किसी भी हादसे के वक्त बचाव कार्य में कितना फायदा मिल सकता है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *