Haryana News: सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, आतंकवाद पर कही ये बात

Deepender Hooda:

Deepender Hooda: झज्जर शहर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। इस मौके पर कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहा पहलगांव में जो निर्दय और घिनौनी आतंकवादी घटना हुई है शायद पहले हमने और आपने कभी नहीं सुनी होंगी और इस आतंकी घटना में हमारे देश के सभी नागरिक जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है।

Read also- Delhi Politics: एक्शन में CM रेखा, मंत्री आशीष सूद के साथ किया दिल्ली फायर सर्विस के मुख्यालय का निरीक्षण

उनको हम शहीद ही मानेंगे क्योंकि निहत्थे नागरिकों पर जिस तरीके से वार किया गया वो शहादत से कम नहीं है और इस आतंकी हमले में जिन्होंने शहादत दी उनको हम श्रद्धांजलि देते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन परिवारों को इस दुख का सामना करने की शक्ति दे ईश्वर l उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नाते हम यह कहना चाहते हैं कि इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की नहीं होता जब देश के दुश्मन ने देश पर हमला किया हो तब पूरा देश एकजुट हो जाता है।

Read also- पहलगाम पहुंचकर राहुल गांधी बोले- आतंकी हमले के जवाब में सरकार जो भी कदम उठाना चाहे, हम साथ हैं

भावना से भी नीति से भी और नीयत से भी और आज देश एकजुट है और देश एकजुट के साथ जवाब देगा और हिंदुस्तान की फौज सक्षम है और दुनिया की सबसे श्रेष्ठ हिंदुस्तान की फौज मानी गई है और देश का दुश्मन ऐसी कारायणा हरकत करके किसी भी बिल में जाकर छुप जाए जहां भी होगा हमारी फौजे पहुंचेंगे और हिंदुस्तान को और हिंदुस्तान की सेना को हिसाब लेना आता है और हमें सरकार से उम्मीद है कि सरकार कठोर से कठोर कदम उठाएगी और जवाबी कार्रवाई के लिए हमारा सरकार को पूरा समर्थन और साथ है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *